बागपत में धूमधाम से मना गणेश विसर्जन:श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई, यमुना तट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बागपत में शुक्रवार को गणेश विसर्जन का पर्व धूमधाम और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया गया। शहर के पक्का घाट और निवाड़ा गांव के पास यमुना तट पर भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुरक्षा के लिए यमुना किनारों पर पुलिस बल तैनात था। लोगों से गहराई में न जाने की अपील भी की गई। शाम को यमुना तट और आसपास के स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु विसर्जन के लिए पहुंचे। इस दौरान लोग भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर ढोल-नगाड़ों और डीजे पर झूमते दिखे। गुलाल उड़ाया गया और एक-दूसरे को लगाया गया। बागपत शहर, खेकड़ा, चांदीनगर, गोघट और रमाला समेत कई इलाकों से श्रद्धालु पहुंचे। नम आंखों से भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित की गई। "अगले बरस तू जरूर आना" और "गणपति बप्पा मोरिया" जैसे जयकारे लगाए गए। भक्ति गीतों पर लोग थिरकते रहे। बागपत के एडिशनल एसपी ने खुद सुरक्षा व्यवस्था संभाली। उन्होंने यमुना तट और अन्य स्थानों का जायजा लेकर पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)