बागपत में कैडर दीदियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई:डीएम कार्यालय पर धरना देकर 25 हजार रुपए मासिक करने की मांग रखी

Oct 01, 2026 - 20:44
0
बागपत में कैडर दीदियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई:डीएम कार्यालय पर धरना देकर 25 हजार रुपए मासिक करने की मांग रखी
बागपत में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी कैडर दीदियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। दीदियों का कहना है कि वे समूह, ग्राम संगठन और सीएलएफ स्तर पर लगातार काम कर रही हैं, पर उनका मानदेय पर्याप्त नहीं है। उन्होंने इसे 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रति माह करने की मांग की। पिछले पांच साल के ड्राई राशन वितरण का मेहनताना समूह को दिलाने की बात भी कही गई। उन्होंने मानदेय और अन्य भुगतान सीधे बैंक खातों में भेजने की मांग की, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। कैडर दीदियों ने सभी कैडर को स्थायी करने, ऑनलाइन काम के लिए स्मार्टफोन व मोबाइल रिचार्ज सुविधा, बैंक सखी व विद्युत सखी के लिए स्थायी जगह और ओटीएस में चार प्रतिशत कमीशन देने की मांग भी रखी। दीदियों ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में सरकारी योजनाओं और स्वयं सहायता समूहों के काम में उनकी अहम भूमिका है। उनकी समस्याओं का समाधान जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User