बागपत में नीचे लटक रही जर्जर बिजली लाइन:स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता, ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की

Sep 26, 2026 - 14:18
0
बागपत में नीचे लटक रही जर्जर बिजली लाइन:स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता, ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की
बागपत के तिलपनी गांव में जर्जर बिजली लाइन को लेकर लोग नाराज हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रास्ता बहुत व्यस्त रहता है और यहां से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। वीडियो में बच्चे लाइन के नीचे से निकलते दिख रहे हैं, जबकि लाइन काफी नीचे और खराब हालत में है। लोगों को डर है कि कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने वीडियो वायरल कर समाधान की मांग की है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने भी वीडियो शेयर कर 29 सितंबर तक समाधान मांगा है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या हल नहीं हुई तो 30 सितंबर को सराय बिजली घर पर धरना प्रदर्शन होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User