सुल्तानपुर में बारिश से पेड़, मकान और दीवारें ढहीं:दर्जनों जगहों पर आवागमन बाधित, बिजली सप्लाई ठप होने से कई लाख की आबादी प्रभावित
सुल्तानपुर में दो दिन की बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। शनिवार दोपहर तक जिले में कई जगह पेड़ गिरे, जिससे रास्ते बंद हो गए। कच्चे मकान और दीवारें भी ढह गईं, बिजली सप्लाई भी ठप रहने की खबर मिली है। हालांकि डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर आपदा राहत टीम के अधिकारी सड़को पर उतर कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। स्वयं डीएम पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार, अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार के रूसहा गांव, गुप्तारगंज बाजार और शहर स्थित पांचोपीरन में गोमती पुल से आगे सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रास्ता खुलवाया है। इसी क्रम में बारिश से लंभुआ के समहुता कला में राजेश कुमार के मकान की दीवार ढही। मामपुर में चिंता हरण पांडेय का कच्चा मकान और तातोमुरैनी में रमाशंकर का खपरैल भी गिर गया। मदनपुर पनियार के पास आम का पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया है। भदैया के अभियाकला में घर पर पेड़ गिरा जबकि बजेठी में लगातार बारिश से शेख हुसैन का जर्जर मकान गिरा है। प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक के सराय जुझार गांव में किन्दीपुर संपर्क मार्ग पर आम का पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। करौंदीकला में घर के सामने नीम का पेड़ गिरने से लोग बाल-बाल बच गए हैं। बल्दीराय के चक्कारी भीट में आजाद अंसारी का नीम का पेड़ सरदार अंसारी के कच्चे मकान पर गिरा है। कुड़वार में कुड़वार-हलियापुर मार्ग पर विशाल पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित है। दियरा उपकेंद्र के 6 फीडरों पर करीब 20 बिजली के खंभे गिरे। कादीपुर से आने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण सुबह 4 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सप्लाई बंद रही। कुड़वार क्षेत्र में 48 घंटे में सिर्फ छह घंटे बिजली मिलने से एक लाख से ज्यादा लोग परेशान हैं। अधिकारियों ने मरम्मत का काम चलने और जल्द सप्लाई शुरू करने का दावा किया। ....
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)