देवरिया में सेवा संकल्प अभियान 2 को:गांधी जयंती पर अधिकारी-कर्मचारी लेंगे स्वेच्छा से अंगदान का संकल्प

Sep 30, 2026 - 15:34
0
देवरिया में सेवा संकल्प अभियान 2 को:गांधी जयंती पर अधिकारी-कर्मचारी लेंगे स्वेच्छा से अंगदान का संकल्प
देवरिया में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में अंगदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण से होगी। इसके पश्चात सभी अधिकारी और कर्मचारी स्वेच्छा से अंगदान का संकल्प लेंगे। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह ने अंगदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि मृत्यु के बाद भी एक व्यक्ति कई जरूरतमंदों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से भारत सरकार के आधिकारिक अंगदान पोर्टल पर पंजीकरण कर शपथ लेने और आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। सीडीओ ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। ओटीपी सत्यापन के बाद नागरिक अपना अंगदान संकल्प दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने जिलेवासियों से 2 अक्टूबर को इस अभियान से जुड़कर इस मानवीय पहल का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User