बाइक सवार युवकों पर रास्ते में जेब काटने का आरोप:औरैया में लिफ्ट देकर बाजार तक ले गए, 38 हजार रुपये गायब मिले

Oct 01, 2026 - 10:47
0
बाइक सवार युवकों पर रास्ते में जेब काटने का आरोप:औरैया में लिफ्ट देकर बाजार तक ले गए, 38 हजार रुपये गायब मिले
औरैया के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों पर एक व्यक्ति की जेब काटकर 38 हजार रुपये निकालने का आरोप लगा है। ऐरवा कुईली गांव निवासी अलाउद्दीन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बुधवार देर शाम घर जाते समय रास्ते में उसे अपाचे बाइक सवार दो युवक मिले थे। युवकों ने बातचीत के दौरान उसे ऐरवाकटरा छोड़ने की बात कही। भरोसा करके वह उनकी बाइक पर बैठ गया। अलाउद्दीन के मुताबिक, दोनों युवकों से बातचीत के दौरान उन्होंने ऐरवाकटरा तक छोड़ने की बात कही। इसके बाद वह उनकी अपाचे बाइक पर बैठ गया। कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने उसे बाजार में उतार दिया। उस समय तक अलाउद्दीन को किसी तरह का शक नहीं हुआ। जेब देखी तो 38 हजार रुपये गायब मिले बाजार में उतरने के बाद अलाउद्दीन ने अपनी जेब देखी तो उसके होश उड़ गए। जेब कटी हुई थी और उसमें रखे 38 हजार रुपये गायब थे। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक सवार युवकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाने पहुंचकर दी शिकायत अलाउद्दीन ऐरवाकटरा थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताते हुए शिकायत दी। उसने बाइक सवार दोनों युवकों पर जेब काटकर रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस बाजार और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार युवकों की पहचान की जा सके। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User