बैंक मैनेजर और पार्किंग कमर्चारी विवाद में दो गिरफ्तार:गोरखपुर पुलिस ने शांतिभंग का चालान किया, संचालक को कारण बताओ नोटिस

Sep 25, 2026 - 12:21
0
बैंक मैनेजर और पार्किंग कमर्चारी विवाद में दो गिरफ्तार:गोरखपुर पुलिस ने शांतिभंग का चालान किया, संचालक को कारण बताओ नोटिस
गोरखपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में यूनियन बैंक के मैनेजर और पार्किंग कर्मचारियों के बीच विवाद में कैंट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर शांति भंग का चालान किया गया है। वहीं नगर निगम की ओर पार्किंग संचालक को भी नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है। निगम का कहना है कि पांच दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर पार्किंग का लाइंसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोला के बरहज निवासी शनि कुमार और शैलेश कुमार के रूप में हुई। अन्य की तलाश और आगे की कार्रवाई जारी है। जानिए पूरा मामला… बैंक मैनेजर मनीष सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वे गोलघर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क करते थे। उनके पास दो गाड़ियां हैं। उनमें से एक का महीने का पास बनवाए थे। हालांकि ठेकेदार से उनकी आपसी बातचीत हो गई है कि दोनों गाड़ियों में से किसी एक को खड़ी कर सकते थे। मैनेजर ने बताया कि लगभग दो महीने से ऐसे ही चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से वहां के कर्मचारी आए दिन उनसे इस बात को लेकर विवाद करते थे। जब भी ठेकेदार वहां मौजूद नहीं होते मैनेजर को पास के लिए परेशान किया जाता था। मंगलवार रात को भी हुआ था विवाद उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को भी इसी बात को लेकर बहस हुई। हालांकि ठेकेदार ने पहुंच कर मामला शांत कराया। उसके बाद बुधवार की सुबह जब पार्किंग पहुंचे तो फिर इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। कर्मचारियों ने गाली- गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मैनेजर पर गाली देने का आरोप वहीं ठेकेदार अन्नू सिंह ने बताया कि किसी भी एक गाड़ी को पार्क करने की बात आपस में हुई थी। इसकी जानकरी हमारे कर्मचारी को नहीं थी। इसलिए आज सुबह अपना काम करते हुए उसने अंक मैनेजर से पास के बारे में पूछा। उसने कहा कि जिस कार के नाम से पर्ची बनेगी उसकी को पार्क कर सकते हैं। इसपर मैनेजर कर्मचारी को गाली देने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने अपने बचाव के लिए प्रयास किया। 4 अज्ञात के खिलाफ FIR हुआ था कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद के बाद पीड़ित के तहरीर पर 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया था। CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उनपर शांति भंग का चालान भी किया गया। अन्य की तलाश और आगे की कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User