वृद्ध महिला और बच्ची की लाठी-डंडों से पिटाई:बांदा में जमीन विवाद में मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Sep 25, 2026 - 12:21
0
वृद्ध महिला और बच्ची की लाठी-डंडों से पिटाई:बांदा में जमीन विवाद में मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के तरसुमा गांव के पचपेड़िया मजरे में एक वृद्ध महिला और बच्ची के साथ मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों से महिला और बच्ची को पीटते दिख रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शकुंतला ने बदौसा थाने में शिकायत दी है। इसके मुताबिक, 23 सितंबर की शाम करीब 7 बजे गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर उसकी मां से गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में महिला के सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं। वह बेहोश भी हो गई। शिकायत के अनुसार, शोर सुनकर शकुंतला और उसके भाई-बहन मां को बचाने पहुंचे। तब आरोपियों ने उन्हें भी दौड़ा लिया। परिवार के लोग बचने के लिए घर के अंदर चले गए। लेकिन, हमलावर उनका पीछा करते हुए घर में घुस आए और वहां भी मारपीट की। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। जिला अस्पताल रेफर कर दिया इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, महिला का इलाज अभी जिला अस्पताल में चल रहा है। परिवार की सुरक्षा की मांग की मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला और बढ़ गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वीडियो की सच्चाई और उसमें दिख रहे घटनाक्रम की असलियत जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User