बैट्री फैक्ट्री में अनियंत्रित लोडर ने कर्मचारी को रौंदा, मौत:पनकी में स्कूटी हटाने को कहा तो ड्राइवर ने लोडर बढ़ा दिया, गार्ड भी घायल

Oct 01, 2026 - 20:28
0
बैट्री फैक्ट्री में अनियंत्रित लोडर ने कर्मचारी को रौंदा, मौत:पनकी में स्कूटी हटाने को कहा तो ड्राइवर ने लोडर बढ़ा दिया, गार्ड भी घायल
कानपुर में गुरुवार सुबह अनियंत्रित लोडर ने एक कर्मचारी को रौंद दिया। हादसे के बाद लोडर फैक्ट्री के गेट से जा टकराया। टक्कर की चपेट में आकर वहां तैनात गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने आनन-फानन दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। गार्ड का इलाज चल रहा है। घटना पनकी औद्योगिक क्षेत्र साइड नंबर-4 स्थित बैट्री फैक्ट्री की है। अब विस्तार से पूरा मामला जानिए… मृतक की पहचान मूलरूप से हरदोई के मल्लावां निवासी 47 वर्षीय अशोक कटियार के रूप में हुई। वह गुजैनी आई-ब्लॉक में परिवार के साथ रहते थे और पनकी के औद्योगिक क्षेत्र साइड नंबर-4 स्थित बैट्री फैक्ट्री में कर्मचारी थे। परिवार में पत्नी सरोजनी, बेटे शोभित और मोहित तथा बेटी काजल हैं। नाइट ड्यूटी के बाद होने वाले थे रवाना परिजनों के मुताबिक बुधवार रात अशोक की फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी थी। गुरुवार सुबह करीब सवा सात बजे उनकी ड्यूटी पूरी होने वाली थी। इसी दौरान फैक्ट्री के अंदर कंपाउंड में लोडर पहुंचा। रास्ते में एक स्कूटी खड़ी थी। लोडर चालक ने अशोक से स्कूटी हटाने के लिए कहा। बेटे मोहित के मुताबिक, पिता स्कूटी हटाने लगे। इसी दौरान चालक ने अचानक लोडर आगे बढ़ा दिया। लोडर की चपेट में आने से अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। अनियंत्रित लोडर आगे बढ़ते हुए फैक्ट्री के गेट से जा टकराया। टक्कर की चपेट में आने से गेट के पास मौजूद गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अशोक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल गार्ड का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अशोक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहां अशोक का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे की जानकारी मिलने पर गोविंदनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच बातचीत चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User