एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन:गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्री.आर.डी. कैंप के लिए चयनित हुए 12 स्वयंसेवक

Oct 01, 2026 - 20:11
0
एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन:गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्री.आर.डी. कैंप के लिए चयनित हुए 12 स्वयंसेवक
गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्री-आरडी कैंप के लिए चयन प्रक्रिया हुई। इसमें गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के करीब 15 संस्थानों के सैकड़ों एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण, 1600 मीटर दौड़ (स्वयंसेवक), 800 मीटर दौड़ (स्वयंसेविकाएं), परेड-ड्रिल और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए प्रतिभागियों की दक्षता परखी गई। प्रक्रिया के बाद छह स्वयंसेवक और छह स्वयंसेविकाओं समेत कुल 12 का अगले चरण के लिए चयन किया गया। चयनित स्वयंसेवकों की सूची क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ की टीम को आगे की प्रक्रिया के लिए भेजी गई। प्रक्रिया क्षेत्रीय निदेशालय के युवा अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी राजेश तिवारी के नेतृत्व और 44वीं बटालियन एनसीसी के अधिकारियों के निर्देशन में हुई। चयनित स्वयंसेवक 21 से 30 नवंबर तक भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में होने वाले 10 दिवसीय प्री-आरडी कैंप में प्रतिभाग करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User