बांदा में 24 घंटे से बारिश, शहर में जगह-जगह जलभराव:लोहिया पुल से बस स्टैंड तक सड़कों पर पानी, कक्षा 8 तक स्कूल बंद

Sep 26, 2026 - 14:01
0
बांदा में 24 घंटे से बारिश, शहर में जगह-जगह जलभराव:लोहिया पुल से बस स्टैंड तक सड़कों पर पानी, कक्षा 8 तक स्कूल बंद
बांदा में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार सुबह भी हल्की बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। हालांकि, लगातार पानी बरसने से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद लोहिया पुल, हुसैनगंज और स्वराज कॉलोनी समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। बस स्टैंड परिसर में भी जलभराव रहा। यहां यात्री पानी के बीच से निकलकर बसों तक पहुंचते नजर आए। सड़कों पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी हुई। कई जगह वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी जमा होने की स्थिति बनी हुई है। कक्षा 8 तक के सभी स्कूल शनिवार को बंद बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार को कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसमें सभी बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। अधिकारियों ने मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। बारिश के दौरान बच्चों और अभिभावकों से भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। 29 डिग्री रहेगा दिन का तापमान मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बांदा में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। दिन का तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम का असर 27 सितंबर तक बने रहने का अनुमान है। लगातार बारिश के चलते जलभराव वाले इलाकों में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। जलभराव की सूचना 1077 पर दें बारिश और जलभराव को देखते हुए बांदा प्रशासन ने टोल फ्री नंबर 1077 जारी किया है। प्रशासन के मुताबिक, जिले में कहीं जलभराव हो या बारिश से जुड़ी कोई समस्या सामने आए तो लोग इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं। इसके बाद संबंधित टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है। साथ ही तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने तथा जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User