रेस्टोरेंटों में वेज-नानवेज एक साथ और एक्सपायर्ड सामान मिला:लिटिल शेफ, काके दी हट्टी में गड़बड़ी, प्रिस्टीन का लाइसेंस सस्पेंड
शहर के होटल और रेस्टोरेंट में ग्राहकों की सेहत से किस तरह खिलवाड़ हो रहा है, इसकी तस्वीर शासन की ओर से गठित टीम की जांच में सामने आई है। शहर के 52 होटल व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच में कई जगह एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ मिले तो कहीं किचन और सर्विंग एरिया में गंदगी का अंबार मिला। कई प्रतिष्ठानों में वेज और नॉन-वेज खाना बिना किसी अलग किए एक ही फ्रीजर में रखा मिला। जाजमऊ में खुले में रॉ मीट मिला, जबकि कुछ जगह ड्रेनेज और सैनिटेशन की व्यवस्था भी बदहाल मिली। जांच में सामने आईं पांच प्रमुख जगहों की स्थिति बेहद गंभीर रही। गड़बड़ी मिलने पर जीटी रोड स्थित प्रिस्टीन होटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। काके दी हट्टी में वेज नानवेज एक साथ मॉल रोड स्थित काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की जांच में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल होता मिला। किचन की सफाई बेहद खराब थी। यहां कीड़े-मकोड़े और गंदे पानी का भराव भी मिला। फ्रीजर में वेज और नॉन-वेज खाना एक साथ ठूंसकर रखा गया था। आनंद सेफ्रॉन में एक्सपायर्ड वेज-नॉनवेज हर्ष नगर स्थित आनंद सेफ्रॉन होटल के फ्रीजिंग एरिया में एक्सपायर्ड वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थ रखे मिले। जांच के दौरान इन्हें ग्राहकों को परोसे जाने की बात सामने आई। सर्विंग एरिया में भी भारी गंदगी मिली। जांच टीम के साथ होटल प्रबंधन के असहयोग की बात भी सामने आई। द डाइनिंग हाउस में सफाई नहीं आवास विकास, कल्याणपुर स्थित द डाइनिंग हाउस में हाइजीन की स्थिति खराब मिली। फ्रीजर की सफाई नहीं थी। वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने के बजाय एक साथ रखा गया था। इससे खाद्य पदार्थों के आपस में संपर्क का खतरा बना हुआ था। लिटिल शेफ में भी वेज नानवेज एक साथ सिविल लाइन्स स्थित रेवंत हॉस्पिटैलिटी-लिटिल शेफ में सफाई और सैनिटेशन के मानक पूरे नहीं मिले। खाद्य पदार्थों के रखरखाव के साथ वेज और नॉन-वेज सामग्री को अलग रखने के निर्धारित नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। अल समीम में खुले में रॉ मीट जाजमऊ स्थित अल समीम फूड कोर्ट में खुले में कच्चा मांस (रॉ मीट) रखा मिला। ड्रेनेज सिस्टम बदहाल था। फ्रीजर में वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थों को एक साथ रखा गया था। इससे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। अन्य पर भी होगी कार्रवाई एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि प्रिस्टीन होटल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। यहां किचन भी बंद कराया गया है। इसके अलावा जिन अन्य प्रतिष्ठानों में कमियां मिली है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)