बांदा में बाइक सवार पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से पकड़ा, अवैध तमंचा और खोखा बरामद किया
बांदा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के RTO कार्यालय के पास बाइक सवार महंतू यादव को गिराकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कल्लू उर्फ बृजराज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर महोखर के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार शाम 5:09 बजे दी है। बता दे की, 27 सितंबर को जारी गांव निवासी महंतू यादव बाइक से बांदा आ रहा था। आरोप है कि RTO कार्यालय के पास गांव के ही कल्लू ने उसकी बाइक में लात मारकर उसे गिरा दिया। इससे महंतू के पैर में चोट आई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान कल्लू ने तमंचा निकालकर महंतू पर फायर कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने आरोपी का हाथ ऊपर कर दिया, जिससे गोली हवा में चली और महंतू बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकला था। महंतू ने पुलिस को बताया था कि दोनों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश को फायरिंग की वजह बताया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। इसके बाद कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी कल्लू उर्फ बृजराज पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी ग्राम जारी को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर महोखर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी के साथ RTO कार्यालय के पास हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)