बांदा में यमुना नदी में डूबा किशोर:नहाते समय गहरे पानी में डूबा, पिता के साथ मेले में गुलाब लच्छी बेचने आया था

Oct 18, 2026 - 10:41
0
बांदा में यमुना नदी में डूबा किशोर:नहाते समय गहरे पानी में डूबा, पिता के साथ मेले में गुलाब लच्छी बेचने आया था
बबेरू क्षेत्र के मरका थाना इलाके के बाकल गांव में शनिवार को एक 16 साल का किशोर यमुना नदी में डूब गया। हमीरपुर जिले के पछखुरा गांव का रहने वाला राहुल साहू अपने पिता के साथ जोगनी माता मंदिर के मेले में गुलाब लच्छी बेचने आया था। नदी में नहाते समय राहुल गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाव और जाल के जरिए उसकी तलाश शुरू की। तहसीलदार राधेश्याम सिंह और थाना अध्यक्ष सूबेदार बिंद समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। शनिवार शाम 6 बजे तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका था। बाकल गांव में मां जोगनी माता का मेला लगता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और दुकानें लगाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User