महराजगंज में हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती:प्रेमी को जेल से छुड़ाने की कर रही जिद, पुलिस समझाने में जुटी

Oct 18, 2026 - 10:41
0
महराजगंज में हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती:प्रेमी को जेल से छुड़ाने की कर रही जिद, पुलिस समझाने में जुटी
महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया,जब कटका गांव की एक युवती बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती छितौना गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग के मामले में जुड़ी है।युवक के जेल जाने के बाद उसे छुड़ाने की जिद पर युवती टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। पुलिसकर्मी युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं,लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी हुई है। प्रेमी के जेल जाने के बाद उठाया कदम जानकारी के अनुसार,निचलौल थाना क्षेत्र के कटका गांव की रहने वाली युवती का छितौना गांव के एक युवक से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। युवक के जेल जाने के बाद युवती ने रविवार की सुबह बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़कर उसे छुड़ाने की मांग शुरू कर दी। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। पुलिस करती रही मान-मनौव्वल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतरने के लिए समझाने लगी। पुलिसकर्मी लगातार उससे नीचे आने की अपील कर रहे हैं, लेकिन युवती युवक को जेल से छुड़ाने की मांग पर अड़ी हुई है।ऐसे में पुलिस के सामने युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की चुनौती बनी हुई है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी स्थिति को संभालने और युवती को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे,इसके लिए प्रयासरत हैं। बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से राहत इस घटना में राहत की बात यह है कि संबंधित बिजली टावर से अभी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। इससे विद्युत प्रवाह से जुड़ा तत्काल खतरा नहीं है,लेकिन टावर की ऊंचाई से गिरने का जोखिम बना हुआ है। इसलिए युवती को जल्द से जल्द सुरक्षित नीचे उतारना जरूरी है। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल,पुलिस की प्राथमिकता युवती को सुरक्षित नीचे उतारना है। युवती को नीचे उतारने के बाद ही पूरे मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User