रोहटा में बिजली पोल के निरीक्षण की मांग:खम्भें के आसपास घास-झाड़ियां, लोगों ने विभाग से मांगा समाधान

Oct 18, 2026 - 10:41
0
रोहटा में बिजली पोल के निरीक्षण की मांग:खम्भें के आसपास घास-झाड़ियां, लोगों ने विभाग से मांगा समाधान
मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बाड़म वाले रास्ते पर एक कॉलेज के पास विद्युत पोल पर बड़ी-बड़ी बेलें चढ़ी हुई हैं। पोल के आसपास घास-फूस और झाड़ियां भी उगी हुई हैं। बेलों का फैलाव काफी बढ़ने से स्थानीय लोगों ने विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रह सकती है। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है। साथ ही पोल पर चढ़ी बेलों को सुरक्षित तरीके से हटवाने और आसपास उगी घास-झाड़ियों की सफाई कराने की अपील की है। अब देखना होगा कि विभाग इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User