बरेली में ‘त्वमेव माता’ कार्यक्रम:प्रियंका ग्वाल, सात्विक मिश्रा और उनके विद्यार्थियों ने गाए भजन, गीत और गजल
बरेली के एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार शाम गायन प्रस्तुति ‘त्वमेव माता’ का आयोजन हुआ। इसमें रिद्धिमा के गायन गुरु प्रियंका ग्वाल और सात्विक मिश्रा तथा उनके विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने ‘दुर्गे महारानी’ भजन से कार्यक्रम का आरंभ किया। विद्यार्थी अंशुमा ने गजल ‘कभी किसी को मुकमल जहां नहीं मिलता’ को प्रस्तुत किया। गायन गुरु सात्विक मिश्रा ने बंदिश ‘जय जय जय दुर्गे माता भवानी’ पेश की। विद्यार्थी श्रेया ने ‘अबके हम बिछड़े’ को गाकर गजल गायक मेहंदी हसन की याद ताजा की। गायन गुरु प्रियंका ग्वाल ने ‘भीनी भीनी भूराई’ को गाया। विद्यार्थियों ने स्केल सी पर ‘माता काली’ का भजन प्रस्तुत किया। गायन गुरु सात्विक मिश्रा ने ‘भवानी दायनी’ को गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)