बाराबंकी जिला अस्पताल में 4 साल से अल्ट्रासाउंड बंद:रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली, रोज 200-250 मरीज परेशान; हार्ट के डॉक्टर भी नहीं
बाराबंकी जिला अस्पताल में चार साल से अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद है। रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है, गुरुवार दोपहर 1:30 बजे जिससे रोजाना 200-250 मरीजों को निजी केंद्रों पर 500-700 रुपये खर्च कर जांच करानी पड़ रही है। यह पद चार साल पहले तत्कालीन सीएमएस डॉ. एसके सिंह के तबादले के बाद खाली हुआ। पहले प्रशिक्षु डॉक्टरों से काम चला। ओपीडी में रोज करीब 2400 और इमरजेंसी में 300-400 मरीज आते हैं, जिन्हें अल्ट्रासाउंड की जरूरत होती है।
हृदय रोग विशेषज्ञ की कमी से मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जाता है। प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भी इस संबंध में मांग की है। सीएमएस डॉ. जयप्रकाश मौर्य ने बताया, 3 अक्टूबर से रेडियोलॉजिस्ट के आने की उम्मीद है। उनके आने के बाद अल्ट्रासाउंड दोबारा शुरू होगा, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)