मंदिर पर कार्रवाई करने पहुंची एमडीए टीम को लौटना पड़ा:मेरठ में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर किया विरोध, बिना पुलिस बल के पहुंची थी टीम

Oct 01, 2026 - 16:00
0
मंदिर पर कार्रवाई करने पहुंची एमडीए टीम को लौटना पड़ा:मेरठ में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर किया विरोध, बिना पुलिस बल के पहुंची थी टीम
मेरठ के परतापुर इलाके में एयरपोर्ट एंक्लेव स्थित एक निर्माणाधीन मंदिर पर कार्रवाई करने पहुंची एमडीए की टीम को विरोध के बाद लौटना पड़ा। टीम बिना स्थानीय पुलिस बल के मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मंदिर से जुड़े लोग और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंच गए। एमडीए टीम ने जैसे ही निरीक्षण शुरू किया, वहां मौजूद महिलाओं ने ढोलक-मंजीरे लेकर भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। उन्होंने मंदिर पर किसी भी कार्रवाई का विरोध किया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई। पार्षद पुत्र आकाश काशी और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस बल न होने के कारण एमडीए की टीम स्थिति को संभाल नहीं पाई और बिना कार्रवाई किए वापस लौट गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि धार्मिक स्थल पर कार्रवाई से पहले प्रशासन को सभी पक्षों से बात करनी चाहिए। फिलहाल मंदिर पर कार्रवाई टल गई है। एमडीए और प्रशासन के बयान के बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User