बाराबंकी में भाकियू की मासिक बैठक:फसल मुआवजे, नदी सफाई और पुल मरम्मत की मांगों पर चर्चा हुई
बाराबंकी में निंदूरा ब्लॉक के निगोहा स्थित सरकारी स्कूल परिसर में 9 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार और जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवम वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में 16 अक्टूबर को होने वाले सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह को सफल बनाने के लिए सहयोग पर चर्चा की गई। इसके अलावा फसल नष्ट होने के मामलों का निरीक्षण कर उचित मुआवजा दिलाने, कल्याणी नदी की सफाई जल्द कराने और रीवा-सीवा पुल की मरम्मत कराने की मांग पर विचार किया गया। बैठक में 10 अक्टूबर को सीजेपी की ओर से प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)