यूट्यूबर के प्रदर्शन में महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान:जूते-चप्पल पहनकर तोड़फोड़ की, भारत विकास परिषद ने FIR की मांग की

Oct 09, 2026 - 19:56
0
यूट्यूबर के प्रदर्शन में महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान:जूते-चप्पल पहनकर तोड़फोड़ की, भारत विकास परिषद ने FIR की मांग की
सुल्तानपुर में तिकोनिया पार्क में शुक्रवार को यूट्यूबर संजय यदुवंशी और उनके समर्थकों के प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का आरोप लगा है। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने महापुरुषों के अपमान और पार्क की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। परिषद के सदस्यों ने शाम करीब 6 बजे पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने और पार्क का जीर्णोद्धार कराने की मांग की। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अपमान का आरोप भारत विकास परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट अभय शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद पार्क में कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया था। आरोप है कि इस दौरान प्रतिमा स्थल पर जूते-चप्पल पहनकर खड़े हुए और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनादर किया गया। उन्होंने पार्क की बाउंड्रीवाल, पौधों और ओम व स्वास्तिक के धार्मिक प्रतीकों को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। अभय शर्मा ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पार्क के गेट और बाउंड्रीवाल को क्षति पहुंचाई गई। महापुरुषों के चित्रों का भी अपमान किया गया। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। अंबेडकर का पोस्टर नाली में फेंकने का आरोप परिषद के कोषाध्यक्ष आदित्य अग्रहरि ने बताया कि तिकोनिया पार्क में पुलिस की मौजूदगी देखकर उन्हें लगा कि वहां कोई कार्यक्रम हो रहा है। बाद में उन्हें पता चला कि यूट्यूबर संजय यदुवंशी ने रैली आयोजित की थी। आदित्य अग्रहरि ने आरोप लगाया कि रैली के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर का पोस्टर नाली में फेंक दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्क परिसर में भी काफी नुकसान हुआ है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। नुकसान की भरपाई और पार्क के जीर्णोद्धार की मांग भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि पार्क की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने क्षति की भरपाई आरोपियों से कराने और पार्क का पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण कराने की मांग भी की। परिषद के सदस्यों ने कहा कि पार्क सार्वजनिक संपत्ति है। इसकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी प्रशासन की है। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान लगाए गए आरोपों की पुष्टि आधिकारिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User