बाराबंकी में दुर्गा प्रतिमा स्थापित:जागरण, डांडिया और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कन्या पूजन होगी आयोजित
बाराबंकी में फैजाबाद रोड स्थित ग्रीन गार्डन सिटी कॉलोनी में शनिवार को सप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई। इससे पहले कॉलोनी के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं ने माता रानी का स्वागत किया। प्रतिमा स्थापना और पूजन के दौरान परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। आयोजन को लेकर बच्चों में भी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान रेनू गौड़, रंजना सिंह, मनोज शुक्ला और दीप शुक्ला सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। वैष्णवी साह ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा से मन को शांति मिलती है और पढ़ाई में भी मन लगता है। आयोजन के तहत तीन दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शनिवार को माता का जागरण, रविवार को डांडिया और अगले दिन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कन्या पूजन आयोजित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)