बाराबंकी में गांधी जयंती मनाई:राजेश पांडेय बोले- विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार, श्रम, स्वाभिमान का प्रतीक है चरखा
बाराबंकी के गांधी भवन में शुक्रवार को गांधी जयंती मनाई गई। यहां पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने सूत काता। पांडेय ने कहा कि गांधी ने चरखे को केवल कपड़ा कातने का साधन नहीं, बल्कि विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार, श्रम, स्वाभिमान और आर्थिक स्वतंत्रता का प्रतीक बना दिया। आज आर्थिक आत्मनिर्भरता एक बड़ी चुनौती है, इसलिए गांधी का स्वदेशी विचार और प्रासंगिक हो गया है। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने भी भाग लिया। अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि गांधी को पढ़ना और समझना आसान नहीं है। उनके विचारों की असली कसौटी उनका कर्म था। गोप ने ध्वजारोहण और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद चरखा भी चलाया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक सरवर अली खान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत रामधुन से हुई। महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के बच्चों ने गांधी भवन से पटेल तिराहा तक प्रभात फेरी निकाली। कार्यक्रम में शिवशंकर शुक्ला, सलाहउद्दीन किदवई, अशोक शुक्ला, अंजुम बाराबंकवी, उमेश श्रीवास्तव, हुमायूं नईम खान, रामसेवक यादव, फारूख अयूब सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)