खेतों में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़:19 तमंचे और 12 अधबने तमंचे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
औरैया में दिबियापुर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने मलकापुर के खेतों में चल रही एक गैरकानूनी हथियार फैक्ट्री का शुक्रवार दोपहर एक बजे खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से विनोद कुमार राजपूत (51) को पकड़ा है। उसके पास से 19 बने और 12 अधबने तमंचे, कारतूस तथा हथियार बनाने के उपकरण मिले हैं। पुलिस को 1 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि मलकापुर के खेतों में एक ट्यूबवेल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से तमंचे बना रहा है। सूचना पर टीम ने छापा मारा। आरोपी बिजली ट्रांसफार्मर से केबल जोड़कर वेल्डिंग मशीन और ग्राइंडर से हथियार बनाता मिला। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे शाम करीब 5:35 बजे पकड़ लिया। विनोद कुमार राजपूत, नंदपुर, दिबियापुर का रहने वाला है। उसके पास से .315 और .12 बोर के तमंचे व अधिया, .315 बोर के 16 जिंदा व 16 खाली कारतूस, और .12 बोर के चार जिंदा व दो खाली कारतूस बरामद हुए। मौके से 12 लोहे की नाल, ग्राइंडर, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, स्प्रिंग, ट्रिगर, आरी, रेती, हथौड़ा समेत हथियार बनाने के दूसरे उपकरण भी मिले। आरोपी ने बताया कि वह पैसों के लालच में तमंचे बनाकर बेचता था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)