बाराबंकी न्यायालय में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:जज व अधिवक्ताओं ने लिया निष्पक्ष व समयबद्ध न्याय का संकल्प

Oct 02, 2026 - 15:34
0
बाराबंकी न्यायालय में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:जज व अधिवक्ताओं ने लिया निष्पक्ष व समयबद्ध न्याय का संकल्प
बाराबंकी न्यायिक परिसर में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव की मौजूदगी में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों को याद करते हुए सुलभ, संवेदनशील, निष्पक्ष और समयबद्ध न्याय का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी व ईमानदारी को न्यायिक जीवन के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर केवल महापुरुषों को याद करने का दिन नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के आत्मनिरीक्षण का अवसर है। पॉक्सो मामलों में संवेदनशीलता की अपील लंबित मुकदमों को न्याय व्यवस्था की बड़ी चुनौती बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि न्याय का उद्देश्य केवल फैसला सुनाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद को समय पर राहत देना है। इस दौरान बार-बेंच में परस्पर सम्मान और मध्यस्थता को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही, पॉक्सो (POCSO) एक्ट के मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User