'सतीश महाना BJP के एजेंट की तरह कर रहे काम':कांग्रेस के यूपी सह प्रभारी बोले-स्पीकर पद से दें इस्तीफा,13 कार्यकर्ताओं पर 6 FIR हुई

Oct 02, 2026 - 15:34
0
'सतीश महाना BJP के एजेंट की तरह कर रहे काम':कांग्रेस के यूपी सह प्रभारी बोले-स्पीकर पद से दें इस्तीफा,13 कार्यकर्ताओं पर 6 FIR हुई
कानपुर में कांग्रेस के यूपी सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगिड़ ने शुक्रवार को तिलक हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सतीश महाना पर अपने पद का दुरुपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया। जांगिड़ ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि निष्पक्ष संवैधानिक जिम्मेदारी का होता है। इसके बावजूद सतीश महाना भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। अगर उन्हें भाजपा के लिए ही काम करना है तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करना चाहिए। बीजेपी सरकार से जनता मांग रही जवाब- जगदीश चंद्र जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल की कमियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। इसमें युवाओं को रोजगार देने में विफलता, भ्रष्टाचार, कानपुर के विकास कार्यों में खामियां, किसानों और व्यापारियों की समस्याओं जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में जनता से कई वादे किए थे, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया है। यही वजह है कि अब जनता भी सरकार से जवाब मांग रही है। भाजपा पर लगाया धर्म के नाम पर राजनीति का आरोप उन्होंने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2027 में उत्तर प्रदेश की तस्वीर अलग होगी। कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और सरकार की नाकामियों को उजागर करती रहेगी। 13 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए 6 मुकदमे कानपुर कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि विरोध से बौखलाकर सतीश महाना अपने आपराधिक तत्वों के जरिए कार्यकर्ताओं पर लगातार झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। अब तक 13 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। रंगदारी न देने पर मारपीट का आरोप संदीप शुक्ला ने भाजपा के बूथ कार्यकर्ता शिवम कठेरिया से जुड़े मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवम कठेरिया ने रंगदारी देने से इनकार किया तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उल्टा उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया। संदीप शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं और जनता के मुद्दों पर उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस कमिश्नर ने इन मामलों का संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User