बारिश के बीच देर रात तक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:बहराइच में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ दी गई विदाई

Sep 26, 2026 - 08:14
0
बारिश के बीच देर रात तक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:बहराइच में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ दी गई विदाई
बहराइच में शुक्रवार को भारी बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बावजूद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक चला। शहर और आसपास के इलाकों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं निकलीं। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु बारिश में भीगते हुए सरयू तट स्थित झिंगहाघाट पहुंचे। यहां देर रात दो बजे तक भक्तों ने 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दी। सुबह से लगातार बारिश के कारण आम जनजीवन पर असर पड़ा, लेकिन शोभायात्राओं में श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। मां दुर्गा हिंदू पूजन महासमिति ने चौक बाजार में श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की थी। कार्यवाहक अध्यक्ष सुधाकर प्रसाद मिश्रा और महामंत्री कन्हैया सोनी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन भी विसर्जन को लेकर पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने झिंगहाघाट पहुंचकर विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया, साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User