बौसर के दुर्गा मंदिर में भक्तिमय माहौल:सैकड़ों साल पुराने मंदिर में मां दुर्गा की आरती, जयकारों से गूंजा परिसर
कानपुर में महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौसर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने जय मां दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर में भव्य पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां सुबह से शाम तक श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार शाम मंदिर परिसर में आयोजित आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने मां दुर्गा की आरती उतारकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में गांव के लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)