बकरी की तलाश में रोते हुए घूम रही अफसाना:गोद में बकरी दो बच्चेद्व हाथ में फोटो और आंखों में आंसू, कहती है दूध नहीं पी रहे

Oct 18, 2026 - 07:23
0
बकरी की तलाश में रोते हुए घूम रही अफसाना:गोद में बकरी दो बच्चेद्व हाथ में फोटो और आंखों में आंसू, कहती है दूध नहीं पी रहे
प्रयागराज की रहने वाली अफसाना बेगम बकरी के दो बच्चों को गोद में उठाए गली गली घूम रही है। रास्ते में जो भी मिलता उससे पूछती मेरी बकरी देखा है क्या। अफसाना चोरी हुई बकरी की फोटो भी साथ लिए रहती है। लोगों को दिखाती है। बकरी के बच्चों को दिखाकर बोलती है 25 दिन के बच्चे हैं, मां मां कर रहे। दूध नहीं पी रहे। कैसे पलेंगे। इतना ही नहीं बकरी को याद कर अफसाना की आंखें भी नम होने लगती है। बकरी चोरी होने की वजह से वह रोकर बीमार हो गई। अब इस उम्मीद में पूरे मुहल्ले में घूम रही कि शायद कहीं उसे अपनी रेशमा (चोरी हुई बकरी का नाम) मिल जाए। यह मामला उस इलाके में काफी चर्चा में है। क्या है मामला जानिये मामला खुल्दाबाद सब्जीमंडी का है। यहां की रहने वाली अफसाना के पति की मौत हो चुकी है। वह खुद कामकाज कर परिवार पालती है। वह बकरी-बकरे और मुर्गी भी पालती है। बुधवार की शाम पांच बजे अफसाना की बकरी चोरी हो गई या फिर कहीं चली गई। तीन दिन गुजर रहे लेकिन अफसाना ने अपनी बकरी की आस नहीं छोड़ी। दिन भर किसी न किसी को फोन कर पूछती है कि अरे हमारी बकरी को देखा था, मिल नहीं रही। घर का कामकाज करने के बाद वह बकरी के दोनों बच्चों को लेकर निकल पड़ती है। दुकानों, घरों के दरवाजों पर खड़ी होकर दुखड़ा सुनाती है कि दोनों बच्चे भूखे रहते हैं। मां को तलाश रहे। तीन साल पहले बड़े चाव से लाई थी बकरी अफसाना बेगम ने बताया कि करीब तीन साल पहले वह बड़े चाव से एक बकरा और बकरी खरीदकर लाई थीं। बकरी रेशमा उनके परिवार का हिस्सा बन गई थी। अब उसके गायब होने से वह बेहद परेशान हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User