बच्चे का पैर ताला और जंजीर से बांधा, VIDEO:मेरठ में 13 सेकेंड का वीडियो वायरल, बेड पर छटपटाता रहा मासूम

Oct 05, 2026 - 21:30
0
बच्चे का पैर ताला और जंजीर से बांधा, VIDEO:मेरठ में 13 सेकेंड का वीडियो वायरल, बेड पर छटपटाता रहा मासूम
मेरठ में 13 सेकेंड का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक बच्चा बेड पर लेटा दिखाई दे रहा है। उसके बाएं पैर में जंजीर बंधी है और उसमें ताला लगा हुआ है। बच्चा जंजीर हटाने का प्रयास करते हुए छटपटाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बच्चे के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर सवाल उठाए गए। मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस ने वीडियो के आधार पर गांव में जांच शुरू की। जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा सामने आया। पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां ने पूछताछ में बताया कि बच्चा शरारत कर रहा था और उसे डराने के लिए उसके पैर में जंजीर बांधी गई थी। देखिए 2 तस्वीरें… वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर गांव का वीडियो सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी जुटानी शुरू की। वीडियो को सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर गांव का बताया गया। शुरुआती स्तर पर वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चे और घटना की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर गांव पहुंचकर संबंधित लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया था। वीडियो के आधार पर गांव में जांच की गई। जांच के दौरान बच्चे के परिवार से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला दंपती के बीच चल रहे विवाद से जुड़ा सामने आया है। मां ने कहा- बच्चा शरारत कर रहा था, डराने के लिए बांधा सीओ आशुतोष कुमार के अनुसार, पुलिस पूछताछ में बच्चे की मां ने बताया कि उसका बेटा खुराफात कर रहा था। उसे डराने के लिए उसके पैर में जंजीर बांध दी गई थी। पुलिस ने इस बयान और सामने आए वीडियो के आधार पर पूरे मामले की परिस्थितियों की जांच की। पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां और उसके पति के बीच विवाद चल रहा है। इसी पारिवारिक विवाद के बीच बच्चे को जंजीर से बांधने की बात सामने आई है। मामले में बच्चे के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर भी दी गई है। पुलिस तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। जिस अकाउंट से वीडियो वायरल हुआ, वह बच्चे के ताऊ का बताया सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि जिस सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो वायरल किया गया, वह बच्चे के रिश्ते में ताऊ का बताया गया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के संबंध में भी जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले दानिश कुरैशी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी और उसे न्यायालय में पेश किया गया। हालांकि, इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। बच्चे को जंजीर से बांधने की घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल प्रकरण में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ……………………. ये खबर भी पढ़िए… अखिलेश सपा सांसदों के साथ चुनाव आयोग को घेरेंगे:6 अक्टूबर को दिल्ली मार्च में शामिल होंगे, INDIA गठबंधन की बैठक में नहीं जाने से उठे थे सवाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत पार्टी के सभी 37 सांसद 6 अक्टूबर को दिल्ली में चुनाव आयोग का घेराव करेंगे। अखिलेश ने अपने सभी सांसदों को इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर….

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User