एलडीए में दलाल पकड़ा,प्लॉट के नाम पर ठगी का आरोप:ट्रांसपोर्ट नगर में 532 वर्ग फीट प्लॉट दिलाने का झांसा, साढ़े तीन लाख मांगे, डेढ़ लाख देने का दावा

Oct 05, 2026 - 21:30
0
एलडीए में दलाल पकड़ा,प्लॉट के नाम पर ठगी का आरोप:ट्रांसपोर्ट नगर में 532 वर्ग फीट प्लॉट दिलाने का झांसा, साढ़े तीन लाख मांगे, डेढ़ लाख देने का दावा
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) कार्यालय में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी एक व्यक्ति को पीड़ित ने पकड़ लिया। पीड़ित ने आरोपी पर एलडीए कर्मचारी बनकर ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट दिलाने का झांसा देने और साढ़े तीन लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, वह आरोपी को करीब डेढ़ लाख रुपये पहले ही दे चुका है। बाकी रकम लेने के लिए आरोपी ने उसे एलडीए बुलाया था। यहां पहुंचने पर पीड़ित ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जोनल अधिकारी का बाबू बताकर किया संपर्क पीड़ित वीर सिंह के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर में उनकी दुकान के पास करीब 532 वर्ग फीट का एक खाली प्लॉट है। पिछले साल मनोज नाम का व्यक्ति उनके पास आया था। उसने खुद को एलडीए के जोनल अधिकारी मान सिंह का बाबू बताते हुए दावा किया कि वह साढ़े तीन लाख रुपये में प्लॉट उन्हें दिलवा देगा। भरोसे में आने के बाद वीर सिंह ने पहले 25 हजार रुपये और बाद में करीब डेढ़ लाख रुपये आरोपी को दिए। पैसे लेने के बाद फोन करना किया बंद वीर सिंह का आरोप है कि रकम लेने के बाद जब भी वह मनोज से प्लॉट के संबंध में बात करता तो वह टालमटोल करता था। कई बार उसका फोन भी बंद मिला। इसके बाद वीर सिंह ने एलडीए कार्यालय पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि मनोज नाम का कोई कर्मचारी वहां कार्यरत ही नहीं है। बाकी रकम लेने के लिए एलडीए बुलाया पीड़ित के मुताबिक, इसके बाद भी मनोज ने उससे बाकी रकम देने की मांग की। सोमवार को उसने बाकी रकम लेने के लिए वीर सिंह को एलडीए बुलाया। वहां पहुंचते ही वीर सिंह ने उसे पहचान लिया और पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से आरोपी को एलडीए पुलिस चौकी ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस को अभी तहरीर मिलने का इंतजार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग आरोपी को पकड़कर एलडीए कार्यालय से बाहर की ओर लाए और पुलिस चौकी को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र ने बताया कि मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। वहीं पीड़ित वीर सिंह का कहना है कि उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से पुलिस को तहरीर भेज दी है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच और आगे की कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User