बदायूं में बीमार महिला की रास्ते में मौत:पति उपचार के लिए ला रहा था, ढाई साल से चल रहा था इलाज
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर की एक महिला की शनिवार रात करीब 10 बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, महिला करीब ढाई साल से बीमार थी और कई जगह उसका उपचार कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार रात तबीयत बिगड़ने पर पति उसे उपचार के लिए बदायूं ला रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव लक्ष्मीपुर निवासी राजा पुत्र अनोखे लाल करीब 10 साल पहले इटावा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात रविंदर से हुई। राजा का उनके घर आना-जाना था। इसी बीच राजा के रविंदर की बेटी प्रियंका से प्रेम संबंध हो गए। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद प्रियंका ने तीन बेटों को जन्म दिया। ढाई साल से चल रहा था इलाज परिजनों के मुताबिक, प्रियंका पिछले दो से ढाई साल से बीमार चल रही थी। पति ने कई जगह उसका उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर राजा उसे इलाज के लिए बदायूं ला रहा था। रास्ते में ही प्रियंका ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)