बदायूं में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या:पोस्टमार्टम में हाथ फ्रैक्चर, सिर-गर्दन पर 4 वार, हथियार बरामद
बदायूं में मंगलवार आधी रात पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के बाएं हाथ में दो जगह फ्रैक्चर मिला है। सिर, दोनों हाथों और गर्दन पर कुल्हाड़ी के चार प्रहार के निशान मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमले के दौरान महिला ने बचने की कोशिश भी की। वारदात उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नगला बीहट की है। यहां मंगलवार आधी रात मोहिनी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। बुधवार दोपहर मायके वाले थाने पहुंचे और पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पति आशीष प्रताप सिंह, उसकी मां अंगीरी, पिता दुर्गपाल और रिश्तेदार अमरजीत निवासी गणमाड़ी नगला के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है मृतका के भाई कमल गौतम निवासी मोहल्ला अरेला, कोतवाली दातागंज ने पुलिस को बताया कि मोहिनी की शादी वर्ष 2012 में आशीष प्रताप सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि इन चारों ने मिलकर उसकी हत्या की। पुलिस के मुताबिक पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की भूमिका की भी जांच उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई है। बाकी आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पति से पूछताछ की जा रही है और बरामद कुल्हाड़ी समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)