शामली में बीकॉम छात्रा से छेड़छाड़, दर्जनों छात्राएं कोतवाली पहुंचीं:आरोपी पर कार्रवाई की मांग की, CCTV फुटेज भी मौजूद
शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर हंगरी प्वाइंट के पास एक बीकॉम छात्रा से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। छात्रा ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का कहना है कि यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। बुधवार को घटना की जानकारी मिलने पर दर्जनों छात्राएं कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने आरोपी पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने शिक्षण संस्थानों से आने-जाने वाली लड़कियों की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम की भी मांग की।
कुछ छात्राओं ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। छात्रा सिल्वर बेल्स स्कूल में पढ़ती है। उसने पुलिस को बताया कि हंगरी प्वाइंट पर उसके साथ छेड़छाड़ हुई और विरोध करने पर उसे गालियां भी दी गईं। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)