बडनगर से बनारस निकली बाइक यात्रा का कन्नौज में स्वागत:भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, नुक्कड़ नाटक से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी
गुजरात के बडनगर से बनारस के लिए निकली बाइक यात्रा गुरुवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे कन्नौज पहुंची। यहां सिवाय गार्डन गेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मंडली ने नाटक के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। कन्नौज जिले के प्रेमपुर बॉर्डर पर ही भाजपा के नेता व कार्यकर्ता बाइक यात्रा के स्वागत के लिए दोपहर तक डटे रहे। यात्रा में शामिल युवकों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा कन्नौज रवाना हुई। इस बीच रास्ते में कई जगह यात्रा का स्वागत किया गया। देखें, 3 तस्वीरें… कन्नौज के शरीफापुर गांव स्थित गेस्ट हाउस में बाइक यात्रियों के स्वागत और भोजन के बाद नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यहां नाटक के माध्यम से मंडली के कलाकारों ने योजनाओं के लाभ और उनके उद्देश्य को सहज अंदाज में सामने रखा। कार्यक्रम में ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया और छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, विवेक पाठक, गोपाल पांडेय, अशोक सिंह समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के कन्नौज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। स्वागत कार्यक्रम के साथ ही नाटक के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया। शाम को होगा मैत्री मैच बाइक यात्रा में शामिल युवकों के साथ गुरुवार शाम 6 बजे कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मैत्री मैच खेला जाएगा। ये मैच शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में होगा। इसके बाद बाइक यात्री रात्रि विश्राम करेंगे और फिर शुक्रवार को एक टीम हरदोई और दूसरी टीम उन्नाव के लिए रवाना होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)