शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:4 महीने की गर्भवती होने पर युवक ने शादी से किया इनकार, केस दर्ज

Oct 01, 2026 - 18:47
0
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:4 महीने की गर्भवती होने पर युवक ने शादी से किया इनकार, केस दर्ज
कौशाम्बी में कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक पर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवती के चार महीने की गर्भवती होने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वे युवती को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को दोपहर 12 बजे पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। शादी का झांसा देकर बनाए संबंध बताया जा रहा है कि युवती का गांव के ही रहने वाले युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। आरोप है कि बातचीत बढ़ने के बाद युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती के चार महीने की गर्भवती होने के बाद युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। 29 सितंबर को परिजन पहुंचे थाने मामले की जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने 29 सितंबर को कड़ा धाम थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 30 सितंबर को आरोपी मनोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का कराया गया मेडिकल पुलिस ने 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस मामले की जांच के साथ अन्य जरूरी कार्रवाई कर रही है। डीएसपी बोले- जांच के आधार पर होगी कार्रवाई डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि प्रकरण में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User