शुकतीर्थ में गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान:स्कूली बच्चों ने की भारी सफाई, संतों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sep 30, 2026 - 15:01
0
शुकतीर्थ में गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान:स्कूली बच्चों ने की भारी सफाई, संतों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर गंगा समिति द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान में स्कूली बच्चों ने गंगा घाट की सफाई की। जनपद के प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अभिनव राज के मार्गदर्शन में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति द्वारा यह अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज एवं महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज, मोरना के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए गंगा घाट एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी गोपाल दास जी महाराज, महामंडलेश्वर, पूर्णागिरी मंदिर एवं विज्ञानानंद जी सरस्वती महाराज, हनुमत धाम की गरिमामयी उपस्थिति रही। संतों ने गंगा की निर्मलता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से गंगा एवं उसके घाटों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन गंगा समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व तथा नमामि गंगे कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी, मोरना रेंज रविकांत चौधरी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के संबंध में विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह ने की। गंगा विचार मंच के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग प्रदान किया। स्वच्छता अभियान में वन विभाग के वन दरोगा सुनील कुमार, नंद किशोर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान कर गंगा घाट को स्वच्छ रखने तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में सहयोग किया। उक्त कार्यक्रम में साधु संत, क्षेत्रवासी, समाजसेवी, स्थानीय नागरिक, अध्यापक, छात्र-छात्राएं, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला गंगा समिति सदस्य शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User