भाजपा पर बरसे कांग्रेस के यूपी प्रभारी अजय पाल गौतम:बोले- सत्ता से सवाल पूछना क्या देशद्रोह हो गया
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अजय पाल गौतम ने कहा, “आजकल भाजपा ने इस देश का मजाक बना रखा है। भाजपा ने गुंडों की लंबी-चौड़ी फौज खड़ी कर रखी है। इनका काम संविधान पर हमला करना है। उनसे सवाल पूछो तो थप्पड़ चलाते हैं। सत्ता से सवाल पूछना क्या देशद्रोह हो गया है?” उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं ने ऐसे भारत का सपना नहीं देखा था। राजेंद्र पाल के मुताबिक भाजपा नफरत की राजनीति करती है और धर्म व जाति के नाम पर दंगे कराती है। रवि किशन के मामले का भी किया जिक्र कांग्रेस नेता ने भाजपा सांसद रवि किशन से जुड़े एक कथित घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि जब एक पार्षद ने इलाके में पानी भरने को लेकर सवाल किया तो उससे यह पूछा गया कि क्या उसने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। अब ये उनकी मानसिक स्थिति हो गई है। इनका मानसिक स्तर गिर चुका है। मानसिक पतन हो चुका है।” इस गाली–गलौज पार्टी को जल्द सत्ता से उखाड़ें अजय पाल गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की ओर से गाली-गलौज की जाती है और सवाल उठाने वालों को धमकाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जनता को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा, “गाली-गलौज करते हैं। इस गाली-गलौज वाली पार्टी की ऐसी तानाशाह सरकार को जल्दी से उखाड़ फेंकना होगा।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)