हरदोई में पिहानी चुंगी पर दो पक्षों में मारपीट:दोनों की तहरीर पर 9 नामजद और 6 अज्ञात पर FIR
हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र में पिहानी चुंगी पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 3 अक्टूबर की बताई जा रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के साथ मारपीट करने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल नौ नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। मूल रूप से हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सरोजपुर निवासी तौहीद पुत्र मोहम्मद इस्माइल ने कोतवाली देहात में तहरीर दी। उसने बताया कि 3 अक्टूबर की शाम करीब 4:30 बजे वह पिहानी चुंगी पर मौजूद था। इसी दौरान समीर, नदीम उर्फ एंडी, शिवम और छह अज्ञात लोग स्विफ्ट कार से वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। तौहीद के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में 4 अक्टूबर की रात 11:22 बजे एफआईआर दर्ज की। दूसरे पक्ष ने तौहीद समेत छह पर लगाया मारपीट का आरोप दूसरे पक्ष से सीतापुर के थाना पिसवां क्षेत्र के विलेया निवासी फैयाज पुत्र सिराज ने तहरीर दी। उसके मुताबिक, वह भी 3 अक्टूबर की शाम करीब 4:30 बजे पिहानी चुंगी पर खड़ा था। फैयाज ने आरोप लगाया कि तौहीद और उसके साथी अर्पित गुप्ता, नदीम अली, आमिर, शाहनवाज और आसिफ ने उसके साथ गाली-गलौज की और लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में उसके शरीर पर काफी चोटें आईं। फैयाज ने यह भी आरोप लगाया कि उसे धमकी दी गई कि अगर अगले दिन वह वहां दिखाई दिया तो जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने 4 अक्टूबर की रात 11:35 बजे दूसरी एफआईआर दर्ज की। यानी तौहीद की एफआईआर के 13 मिनट बाद ही दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मारपीट, अपमान और आपराधिक धमकी समेत विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। कोतवाल समर बहादुर सिंह ने मंगलवार रात 9:04 बजे बताया कि प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे से मारपीट करने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)