भाजपा विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान के नंबर से धमकी:मथुरा में बम से उड़ाने की कही बात, एसएसपी से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Oct 01, 2026 - 18:48
0
भाजपा विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान के नंबर से धमकी:मथुरा में बम से उड़ाने की कही बात, एसएसपी से सुरक्षा बढ़ाने की मांग
मथुरा की मांट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को पाकिस्तान के एक अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने कथित तौर पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ बयानबाजी बंद नहीं करने पर बम से उड़ाने की धमकी दी। गुरुवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और विधायक की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। भाजपा नेताओं ने विदेशी नंबर से आई कॉल की तकनीकी जांच कराने और धमकी देने वाले की पहचान करने की मांग की। एसएसपी ने साइबर सेल और संबंधित एजेंसियों की मदद से मामले की जांच कराने के साथ विधायक की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का आश्वासन दिया। विदेशी नंबर की तकनीकी जांच की मांग भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे और महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एसएसपी को दिए ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। नेताओं ने कहा कि विदेशी नंबर की तकनीकी जांच कर धमकी देने वाले की पहचान की जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि कहीं किसी स्थानीय असामाजिक तत्व की इसमें भूमिका तो नहीं है। विधायक की सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा भाजपा नेताओं ने कहा कि राजेश चौधरी विधायक होने के साथ प्रदेश महामंत्री भी हैं। इस कारण उन्हें प्रदेशभर में दौरे करने पड़ते हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होना होता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। एसएसपी श्लोक कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। साइबर सेल और संबंधित एजेंसियों की मदद से कॉल करने वाले की पहचान की जाएगी। साथ ही विधायक की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User