भाजपाइयों ने दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई:महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल बोले- राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान भूला नहीं जा सकता
भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। नेहरू नगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर BJP पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण के विचारों, अंत्योदय की अवधारणा तथा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के संकल्प को स्मरण किया। राष्ट्र निर्माण में भूल नहीं सकते उनका योगदान महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण को समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण से जोड़ते हुए अंत्योदय की विचारधारा को आगे बढ़ाया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मयंक गोयल ने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया, जिसमें निरंतर प्रयास और पुरुषार्थ के महत्व को रेखांकित किया गया। उनके विचार आज भी समाज सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं। यह रहे मौजूद सभी ने जयंती पर उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाते हुए सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प दोहराना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर महानगर महामंत्री पंकज भारद्वाज, गौरव चोपड़ा, प्रदीप चौहान, रनीता सिंह, अमित रंजन, मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा, सुषमा गंगवार, मेहताब त्यागी, वरुण शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)