कन्हैयालाल कॉलेज में नए शिक्षकों ने कार्यभार संभाला:नवीन गुप्ता बने गणित प्रवक्ता, अमन विश्वकर्मा ने संभाला कार्यभार

Sep 25, 2026 - 20:14
0
कन्हैयालाल कॉलेज में नए शिक्षकों ने कार्यभार संभाला:नवीन गुप्ता बने गणित प्रवक्ता, अमन विश्वकर्मा ने संभाला कार्यभार
गोंडा के करनैलगंज में कन्हैयालाल इंटर कॉलेज में नए शिक्षकों की नियुक्ति से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। बालूगंज निवासी नवीन गुप्ता ने इसी विद्यालय में गणित प्रवक्ता के पद पर कार्यभार संभाला है। खास बात यह है कि उनके पिता नंद किशोर गुप्ता इसी कॉलेज में वरिष्ठ बाबू के पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने ही नियुक्ति संबंधी औपचारिकताएं पूरी कीं। नवीन के परिवार की तीन पीढ़ियों का इस विद्यालय से जुड़ाव रहा है। उनके दादा भौतिक विज्ञान और छोटे दादा गणित के प्रवक्ता रहे हैं। नवीन ने नेट, जेआरएफ, सीएसआईआर, आईआईटी जैम और एलटी ग्रेड जैसी परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं। वह इससे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन में पीजीटी गणित के पद पर कार्यरत थे। अब उन्होंने अपने गृह विद्यालय में सेवा देने का निर्णय लिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजाराम ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों ने भी शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में अमन कुमार विश्वकर्मा ने प्रशिक्षित स्नातक विज्ञान वर्ग में चयनित होने के बाद विद्यालय में कार्यभार संभाला। उनकी नियुक्ति से भी परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User