भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथों पर मनाई:उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रसेवा अंत्योदय का संकल्प लिया
औरैया में भारतीय जनता पार्टी ने जनसंघ के महान विचारक और एकात्म मानववाद के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को जिले के सभी बूथों पर श्रद्धापूर्वक मनाई। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। औरैया नगर के बूथ होमगंज 337 पर भाजपा के जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के गरीब लोगों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका 'अंत्योदय' का विचार आज भी समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण की प्रेरणा देता है। सभी कार्यकर्ताओं को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल का एकात्म मानववाद भारत की संस्कृति और समाज के हिसाब से विकास की ऐसी सोच देता है, जिसमें व्यक्ति, समाज और देश के पूरे विकास की भावना है। उनके विचार भाजपा के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहते हैं। पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रजनीश पाण्डेय, जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, जिला मंत्री विमल दुबे और जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास का लाभ पहुंचाने का संकल्प लेकर काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। इस दौरान जिला महामंत्री विशाल शुक्ला, योगेंद्र कैथवार, मोनू सेंगर, आशीष दुबे, रामजी बाजपेई, विशाल परिहार, कपिल गुप्ता, श्यामू अवस्थी, मन्नू तोमर, राहुल गुप्ता और कन्हैया कठेरिया सहित सभी बूथों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)