बलरामपुर में भाजपा सेवा संकल्प बैठक:नवनियुक्त प्रभारी राजकिशोर मौर्य का स्वागत, बूथ स्तर तक विस्तार का आह्वान

Sep 25, 2026 - 16:57
0
बलरामपुर में भाजपा सेवा संकल्प बैठक:नवनियुक्त प्रभारी राजकिशोर मौर्य का स्वागत, बूथ स्तर तक विस्तार का आह्वान
बलरामपुर में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन, तुलसीपार्क में सेवा संकल्प अभियान को लेकर परिचयात्मक बैठक और समीक्षा हुई। बैठक में नवनियुक्त सांगठनिक प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजकिशोर मौर्य का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र ने राजकिशोर मौर्य का स्वागत किया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों से जानकारी ली। राजकिशोर मौर्य ने कहा कि अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा, जनसंपर्क और जनकल्याण से जुड़े कार्य किए जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गंगवार, क्षेत्रीय मंत्री विजय कुमार भुर्जी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User