भाकियू भानु के दिल्ली कूच की तैयारी:फिरोजाबाद में पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, टूंडला बॉर्डर पर तैनात

Oct 05, 2026 - 11:40
0
भाकियू भानु के दिल्ली कूच की तैयारी:फिरोजाबाद में पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, टूंडला बॉर्डर पर तैनात
भारतीय किसान यूनियन भानु के दिल्ली कूच के ऐलान पर सोमवार को फिरोजाबाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर रहा। किसानों के दिल्ली कूच की आशंका को देखते हुए टूंडला-एत्मादपुर आगरा सीमा पर पुलिस बल तैनात किया गया। बॉर्डर पर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गाड़ियों की भी चेकिंग की जा रही है। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक टूंडला पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बॉर्डर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोमवार सुबह नौ बजे टूंडला पहुंचने को कहा था। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला और ग्राम स्तर के पदाधिकारियों तथा किसानों के दिल्ली कूच का कार्यक्रम है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User