भारी बारिश से 20 कच्चे मकान ढहे, 14 पशु मरे:कन्नौज सदर तहसील में सबसे ज्यादा नुकसान, फसल क्षति का आकलन टीम बनी

Sep 27, 2026 - 12:19
0
भारी बारिश से 20 कच्चे मकान ढहे, 14 पशु मरे:कन्नौज सदर तहसील में सबसे ज्यादा नुकसान, फसल क्षति का आकलन टीम बनी
कन्नौज में तीन दिनों की भीषण बारिश में 20 कच्चे मकान ढह गए, जबकि 14 पशुओं की मौत हो गई। इनमें 11 बकरियां और एक भैंस शामिल है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश से हुए नुकसान का आंकलन करने को राजस्व विभाग और कृषि विभाग की सयुंक्त टीमें गठित की गई हैं। मामले को लेकर एडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों से मिली सूचनाओं का तहसील स्तर पर सत्यापन कराया जा रहा है। सदर तहसील में सबसे ज्यादा 14 कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। यहां 11 बकरियों और एक भैंस समेत 12 पशुओं की क्षति हुई है। जबकि छिबरामऊ और तिर्वा तहसील में तीन-तीन कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। इन दोनों तहसीलों में एक-एक बकरी की भी मौत हुई है। लगातार बारिश के चलते खेतों में फसलों का तगड़ा नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरे होने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में संभावित फसल क्षति का आकलन करने के लिए राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थलीय सर्वेक्षण करेंगी। फसल नुकसान का आकलन होने के बाद पात्र किसानों को नियमानुसार कृषि निवेश अनुदान और अन्य सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और नुकसान का समय से निष्पक्ष आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद पात्र प्रभावित परिवारों को शासन के नियमों के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User