हड़ताल से पहले रविवार को मेरठ में खुले बैंक:तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, 1 अक्टूबर से सामान्य होगा कामकाज
सोमवार से शुरू होने वाली तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए मेरठ में रविवार को भी बैंक खुले हैं। ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का मौका दिया जा रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की है। हड़ताल का असर जिले की करीब 500 सरकारी बैंक शाखाओं पर पड़ेगा। इन शाखाओं में तीन दिन कामकाज प्रभावित रहेगा। इसके बाद 30 सितंबर को बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग भी है। ऐसे में लगातार चार दिन बैंकिंग सेवाओं पर असर रहेगा। हड़ताल से पहले रविवार को बैंक शाखाएं खुली हैं। इससे ग्राहकों को जरूरी काम पूरे करने का मौका मिला है। बैंकिंग लेन-देन, दस्तावेज जमा करने और अन्य जरूरी काम निपटाए जा सकते हैं। बैंक हड़ताल का राज्यकर्मियों के वेतन और पेंशन पर असर नहीं पड़ेगा। कोषागार में वेतन के बिल पहुंच रहे हैं। एक अक्टूबर को कर्मचारियों के खातों में वेतन भेज दिया जाएगा। पेंशनर्स के खातों में भी पेंशन की रकम पहुंच जाएगी। मुख्य कोषाधिकारी वरुण खरे ने बताया कि वेतन और पेंशन ऑनलाइन भेजे जाते हैं। इसलिए बैंक हड़ताल से भुगतान प्रभावित नहीं होगा। 30 सितंबर को बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग भी होगी। इससे बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। हड़ताल और क्लोजिंग के बाद एक अक्टूबर को बैंक खुलेंगे। इसी दिन से सामान्य बैंकिंग सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)