भदोही जिला अस्पताल के गेट पर बच्चे को जन्म:इलाज न मिलने पर सड़क पर हुई डिलीवरी, परिजनों ने लौटाने का लगाया आरोप
भदोही जिले के ज्ञानपुर जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला ने अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज से पहले ही लौटाने का आरोप लगाया है। परिजनों और लोगों ने बताया कि मुसहर बस्ती की महिला को अस्पताल लाया गया था। लेकिन उसे देखने या जांच करने के बजाय दूसरे अस्पताल जाने को कहा गया। सरकारी एंबुलेंस भी महिला को अस्पताल के गेट पर छोड़कर चली गई थी। पीड़िता रानी ने बताया कि नर्स और डॉक्टर ने मुसहर होने का हवाला देकर उन्हें बाहर निकाल दिया। बच्चा पैदा होने के बाद अस्पताल स्टाफ ने उन्हें अंदर लिया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एके तिवारी ने बताया कि नर्स की लापरवाही सामने आई है। उसके खिलाफ जांच की जा रही है और वेतन रोक दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)