श्रावस्ती में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई:छह माह के बच्चों का कराया अन्नप्राशन, सीएमओ ने दिए जरूरी सुझाव

Sep 30, 2026 - 15:52
0
श्रावस्ती में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई:छह माह के बच्चों का कराया अन्नप्राशन, सीएमओ ने दिए जरूरी सुझाव
श्रावस्ती में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे भिनगा प्राथमिक विद्यालय में गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, संतुलित पोषण, एनीमिया से बचाव और नवजात शिशु की देखभाल के महत्व पर विस्तार से बताया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं से वंचित सीएमओ ने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कोई भी गर्भवती, धात्री महिला या बच्चा स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं से वंचित न रहे। पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के साथ उनकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। सीएमओ ने कहा की गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार और समय से टीकाकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता दें और एनीमिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की सलाह का पालन करें। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद छह माह की आयु पूरी होने पर बच्चों को पौष्टिक पूरक आहार देना शुरू करें। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का सभी पात्र लाभार्थी अवश्य लाभ उठाएं। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि विनोद साहू समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User