भदोही में 10 किलो गांजा ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार:स्कूटी की डिग्गी में रखे गैस सिलेंडर में छिपाया, बरामद गांजे की कीमत 5.47 लाख रुपये
भदोही के गोपीगंज पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में 59 वर्षीय राधेश्याम गुप्ता को गिरफ्तार किया है। प्रयागराज निवासी आरोपी स्कूटी की डिग्गी में रखे गैस सिलेंडर में 10.958 किलोग्राम गांजा छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की कीमत करीब 5.47 लाख रुपये है। आरोपी के पास से स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, रात में चेकिंग के दौरान टीम ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में राधेश्याम ने बताया कि वह सोनभद्र से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर लाता था और दूसरे स्थानों पर अधिक कीमत पर बेचता था। पुलिस से बचने के लिए वह गांजे को गैस सिलेंडर में छिपाकर ले जाता था। स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद गिरफ्तार आरोपी के पास से स्कूटी (नंबर UP70HV2410) और एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने गोपीगंज थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राधेश्याम गुप्ता के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)